Search

 
 
 

धनबाद : हर्ल कारखाने में स्थानीय को रोजगार की गारंटी दें प्रधानमंत्री- चंपाई सोरेन

 

हर्ल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री

 Dhabad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवारको सिंदरी में हर्ल कारखाने का उद्घाटन किया. समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शरीक हुए. अपने संबोधन में चंपाई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कारखाने को लेकर कहा है कि उन्होंने अपनी गारंटी पूरी की,  इसके लिए उन्हें आभार.  लेकिन इस कारखाने में स्थानीय लोगों को रोजगार मिले,  इसकी भी गारंटी प्रधानमंत्री को देनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने राज्य के मजदूरों और किसानों से राज्य के विकास में सहभागी बनने की अपील की. इससे पूर्व मुख्यमंत्री के सिंदरी पहुंचने पर धनबाद के उपायुक्त वरुण रंजन, डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी संजय आंनद लाटकर, डीआईजी सुरेंद्र झा ने उनकी अगवानी की. शहरपुरा स्थित कल्याण केन्द्र फुटबॉल ग्राउंड में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया. मौके पर झामुमो नेता मन्नू आलम, मुकेश सिंह, रामू मंडल, शुभांकर मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-4-criminals-who-collected-extortion-money-from-businessmen-arrested-with-pistol/">पाकुड़

: व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाले 4 अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही