Search

 
 
 

धनबाद : प्रधानमंत्री रेलवे को देंगे 35747 करोड़ की सौगात

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को धनबाद आएंगे. वह सिंदरी में हर्ल खाद कारखाना समेत सात योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही रेलवे को 35747 करोड़ रुपए की सौगात देंगे. धनबाद रेल मंडल के डीआरएम केक सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रधानमंत्री धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड के बीच 28 किमी वैकल्पिक रूट के लिए 479 करोड़ व धनबाद होकर सोननगर से अंडाल तक तीसरी व चौथी लाइन बिछाने के लिए 12334 करोड़ रुपए की योजना का शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा प्रधानखंता-पाथरडीह बाजार-भोजूडीह के बीच दूसरी लाइन के लिए 350 करोड़, सिंदरी मार्शलिंग यार्ड की रिमॉडलिंग और यार्ड से सिंदरी टाउन साउथ तक 3 किमी रेललाइन के लिए 63 करोड़, जमुनियाटांड़-चंद्रपुरा के बीच 8 किमी तक दूसरी लाइन के लिए 167 करोड़, पतरातू से टोकीसूद 7.2 किमी तक दूसरी रेल लाइन के लिए 138 करोड़ और कुजू-रांची रोड के बीच वाइ कनेक्शन लाइन के लिए 143 करोड़ की योजना का शिलान्यास करेंगे.प्रधनमंत्री के स्वागत के लिए पूरे शहर को भाजपा के झंडे, बैनर व होर्डिंग से पाट दिया गया है. जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं.

भोजन की जांच को रांची से आई फूड सेफ्टी की टीम

प्रधानमंत्री के खान-पान पर भी एसपीजी की नजर बनाए हुए है. धनबाद स्वास्थ्य विभाग में कोई फूड इंस्पेक्टर नहीं है. लिहाजा, प्रधानमंत्री को परोसे जाने वाले खाना की जांच के लिए रांची से फूड इंस्पेक्टर की टीम धनबाद पहुंच गई है. सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग रांची को पत्र लिखा था. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/prime-minister-will-come-to-dhanbad-tomorrow-will-inaugurate-harl-factory-in-sindri//">प्रधानमंत्री

कल धनबाद आएंगे, सिंदरी में हर्ल कारखाना का करेंगे उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही