Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रधानमंत्री करेंगे हर्ल खाद कारखाना का उद्घाटन, एमडी ने किया दौरा

Sindri :  हर्ल के नये प्रबंध निदेशक (एमडी) शिब प्रसाद मोहंती ने शनिवार 8 अप्रैल को हर्ल सिंदरी खाद कारखाने का निरीक्षण व प्रबंधकीय अधिकारियों से कारखाने के उत्पादन से संबंधित जानकारी हासिल की. उनका दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई महीने में कारखाने के उद्घाटन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है. हर्ल एमडी ने बताया कि हर्ल सिंदरी खाद कारखाना अपने शतप्रतिशत वाणिज्यिक उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर चुका है और बिहार व झारखंड सहित देश के पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों को यूरिया उपलब्ध कराने में सक्षम है. उन्होंने बताया कि सिंदरी व बरौनी खाद कारखाने के उद्घाटन के लिए हैलीपैड तैयार किया जा रहा है. हर्ल प्रबंधन को प्रधानमंत्री कार्यालय से   समय नहीं मिल पाया है, लेकिन मई महिने के लिए कोशिश हो रही है. ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलियापुर हवाई पट्टी से 25 मई 2018 को हर्ल सिंदरी खाद कारखाने का शिलान्यास किया था. नये निदेशक के आगमन पर हर्ल सिन्दरी सिनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने अंग-वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया. निदेशक ने अपने दो घंटे के दौरे में हर्ल खाद कारखाने में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के साथ अमोनिया व यूरिया उत्पादन का बारीकी से निरीक्षण किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्ल के अधिकारियों की बैठक में मैन पावर की कमी पर सवाल उठे और इसे जल्द सुधार लेने का भी खाका तैयार किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही