Search

 
 
 

धनबाद: मणिपुर में महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

 

राजनीतिक दलों व जन संगठनों ने जताया रोष, राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Dhanbad : मणिपुर में आदिवासी महिलाओं के साथ दरिंदगी के खिलाफ मार्क्सवादी युवा मोर्चा, आप, सोनोत संथाल सहित कई राजनीतिक दलों व सामाजिक संगठनों ने 22 जुलाई को धनबाद के रणधीर बर्मा चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया. इस दौरान मार्क्सवादी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पवन महतो व आप पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री मो आजाद अली ने कहा कि मणिपुर में पिछले ढाई महीनों से हिंसा जारी है. [caption id="attachment_707559" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/putla-sonot-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> पुतला फूंकते सोनोत संथाल के सदस्य[/caption] आदिवासी महिलाओं के साथ क्रूरतापूर्ण ज्यादती की जा रही है, जिससे पूरा देश आक्रोशित है. कुकी और मैतई समुदाय के लोग एक दूसरे की जान के दुश्मन बन बैठे हैं. पूरे राज्य में संपत्ति व जानमाल की क्षति हो रही है और भाजपा की डबल इंजन की सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटना से डबल इंजन की सरकार की विफलता खुलकर सामने आ गई है. नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की चुप्पी ने इस अपराध की गंभीरता को और बढ़ा दिया है. ऐसे हालात में मणिपुर सरकार को बर्खास्त कर अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए. पुतला दहन में मायुमो जिला सचिव राणा चटराज, उपाध्यक्ष संदीप कौशल, सुरजीत चंद्रा, कृष्ण कुमार, बिनोद रवानी, किशोर सिंह, कार्तिक महतो, रमेश प्रामाणिक, कंचन दास, सुबोध सिंह, आप पार्टी के कार्यकर्ता सहित सोनोत संथाल समाज के लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही