Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: प्रिंस खान ने अब ग्रामीण क्षेत्र में फैलाई दहशत, बढ़ी पुलिस की मुसीबत

 Dhanbad :  गुर्गों की ओर से ‘छोटे सरकार’ कहे जाने वाले आतंक का पर्याय बन चुके गैंगस्टर प्रिंस खान ने अब ग्रामीण क्षेत्र में भी दहशत फैलाना शुरू कर दिया है. जाहिर है पुलिस की मुसीबत भी बढ़ती जा रही है. अब तक शहर के कारोबारियों, ठेकेदारों, चिकित्सकों, प्रतिद्वंद्वियों अथवा अन्य किसी भी वर्ग के लोगों को डरा-धमका कर रंगदारी में लिप्त ‘छोटे सरकार’ अब दूर दराज के कारोबारियों पर नजर टिकाए हुए हैं. विगत 1 जून की रात तोपचांची के शान ए पंजाब की शान को चुनौती देते हुए बमों का धमाका इस तथ्य को उजागर कर रहा है. तोपचांची के शान ए पंजाब होटल और चलकारी के माही होटल में रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे कुछ लोग आए और बम फेंक कर भाग निकले.

    पहले मांगा था 50 लाख, अब बम का धमाका

बम से शान ए पंजाब के किचन का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. कुछ ही मिनटों बाद अपराधियों ने चलकरी स्थित माही होटल में भी बम फेंका और आराम से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि होटल शान ए पंजाब के मालिक से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. जाहिर है मांगनेवाले ने प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार का नाम लिया था. होटल संचालक ने तोपचांची थाने में मामला भी दर्ज कराया था.

    माही होटल में भी बम फेंक भागे दो युवक

शान ए पंजाब होटल पर नेशनल हाइवे के ओवरब्रिज से बम फेंकने के बाद इलाके में दहशत छा गई. अपराधी यहीं नहीं रुके, जीटी रोड पर चलकरी के समीप स्थित माही होटल पहुंच गए. उन्होंने स्टाफ से रूम के लिए बातचीत की और प्लास्टिक में भरकर बम होटल के अंदर फेंक दिया. हालांकि बम नहीं फटा. माही होटल के स्टाफ ने बताया कि बाइक सवार दो युवक धनबाद की ओर से आए और उन्होंने रूम के संबंध में बात करते हुए बम फेंक दिया. बम फेंकने के बाद दोनों युवक बाइक पर बैठकर बाग निकले.

  छोटे सरकार ने जारी की पर्ची

छोटे सरकार के शूटर मेजर ने दोनों हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पर्ची जारी की है. पर्ची में लिखा है कि हम छोटे सरकार के शूटर मेजर हैं. शाने पंजाब में और माही होटल में यह जो बम चला है, उसकी जिम्मेदारी लेते हैं. यह बम तुम लोगों का कान खोलने के लिए चलाये हैं. अगर मैनेज नहीं किया तो तुमलोगों का कनपटी खोल देंगे. राजू सरदार और मोहन साव जैसे फहीम खान का बेटा इकबाल खान को ठोंके हैं, तेरा भी यही हाल होगा. मेरा कोई भी लड़का नहीं पकड़ा गया है. मेरा काम अलग है और अमन सिंह का अलग है और कभी हम किसी से लड़का नहीं लेते हैं. छोटे सरकार के पास खुद का इतना लड़का है कि कोई सोच नहीं सकता है.

 क्या कहती है पुलिस

सब इंस्पेक्टर अनिल विद्यार्थी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया है. फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है. बम निरोधक दस्ता से संपर्क साधा गया है. बम निरोधक दस्ता पहुंचने के बाद ही बम को डिफ्यूज किया जाएगा. सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है.

  हर घटना की प्रिंस लेता है जिम्मेवारी, पुलिस विफल क्यों

प्रिंस खान एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद पर्चा गिराकर रंगदारी की मांग करता है. हाल ही फहीम के बड़े बेटे इकबाल और उसके सहयोगी पर गोली चली थी.  गोली से इकबाल के सहयोगी ढोलू की मौत हो गई थी. उसके लिए भी पर्चा वायरल कर प्रिंस ने जिमेवारी ली थी. धनबाद पुलिस छोटे मोटे गुर्गों को पकड़कर प्रेस वार्ता कर रही है. लेकिन प्रिंस को पकड़ने में आखिर अबल तक नाकामयाब क्यों है. यह सवाल अमनपसंद लोगों को खाये जा रहा है.

  पूरे मामले पर है नजर, की जा रही है जांच: एसएसपी

[caption id="attachment_655758" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/ssp-sandip-300x287.jpeg"

alt="" width="300" height="287" /> एसएसपी संजीव कुमार[/caption] एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंस खान की हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है. होटल पर बम फेंकने के मामले में भी जांच की जा रही है. शीघ्र ही पता चल जाएगा. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही