Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : प्रिंस खान को खाने के लाले पड़ गए हैं, व्यवसायी नहीं डरें -एसएसपी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: वासेपुर का पूरा कुनबा बिखर गया है. गैंग के ज्यादातर गुर्गे सलाखों के पीछे हैं. प्रिंस खान अकबकाया हुआ है. इसलिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर दाल-रोटी चलाने की कोशिश कर रहा है. व्यवसायियों में दहशत कायम करना चाहता है. 16 अप्रैल, शनिवार को प्रिंस का धमकी भरा वीडियो जारी होने के बाद एसएसपी संजीव कुमार ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि उसको खाने के भी लाले हैं. इसलिए वह दो-चार हजार की जुगाड़ के लिए इस तरह का वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है. उन्होंने कहा कि वीडियो देखने से साफ मालूम पड़ता है कि वह कोई आधुनिक हथियार नहीं है. बल्कि यह गन बच्चों का खिलौना है. एसएसपी ने व्यवसायी वर्ग से अपील की है कि किसी को भी डरने के जरूरत नहीं है. पुलिस व्यवसायियों के साथ है. व्यवसायी बिना डरे व्यवसाय करें. व्यवसायी पूरी तरह से अपने आप को स्वतंत्र महसूस करें. ज्ञात हो कि गैंगस्टर प्रिंस खान ने वीडियो जारी कर एक पंचायत समिति सदस्य को धमकी दी है. कहा है कि धनबाद में धंधा करने के लिए  रंगदारी देनी होगी. बता दें कि वासेपुर के गैंगस्टर प्रिंस खान ने हथियार के साथ वीडियो जारी किया है. इसमें एक आउटसोर्सिंग कंपनी के लाइजनिंग अधिकारी और मोहिलीडीह के पूर्व पंचायत समिति सदस्य मो. इजराफिल उर्फ लाला से रंगदारी की मांग की है और मांग न पूरी करने पर जान से मारने की धमकी दी है. यही नहीं प्रिंस ने व्यवसायी वर्ग को वीडियो के माध्यम से धमकाया है. यह भी पढ़ें : किसकी">https://lagatar.in/who-saw-koderma/">किसकी

नजर लग गई कोडरमा को ! [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही