Search

 
 
 

धनबाद : प्रिंस खान ने कांग्रेस नेता इसरा‍फि‍ल को फि‍र धमकाया, तू तो जरूर मरेगा सा…!

 
Katras : धनबाद जिले के व्‍यवसायी अपराधी प्रिंस खान से खासे आतंकित हैं. स्‍वयंभू छोटे सरकार उर्फ प्रिंस खान ने शनिवार, 16 अप्रैल की सुबह कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश महासचिव सह व्यवसायी इसराफिल उर्फ लाला को तालिबानी अंदाज में जान मारने की धमकी देकर एक बार फि‍र सनसनी फैला दी है. इससे इसराफि‍ल और उनका परिवार दहहशत में है. उन्‍होंने जिला प्रशासन से अवलिंब सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है. प्रिंस खाान ने शनिवार  की सुबह 7 बज‍कर 10 मिनट पर इसराफिल के मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए वीडियो मैसेज भेजा है. वीडियो में धमकी दे रहा शख्‍स काला कपड़े पहन कर मुंह ढंक कर बैठा है. हाथ में अत्याधुनिक हथियार है. वह गाली देते हुए बोल रहा है- क्या सोचता है कि बच जाएगा सा. . ., देख ये हथियार, इसी से घर मे घुसकर मारेंगे. तुम्हारे लिए ही इसे मंगाए हैं. इसी से भूनेंगे. क्या सोचता है कि गार्ड लिया है तो बच जाएगा. गार्ड समेत बस्ती में घुसकर उड़ा देंगे. यह तुम्हारी मौत का फरमान है. छलनी-छलनी कर देंगे. छोटे सरकार के बारे में बोलकर तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी. तुमसे पैसा नहीं लेंगे, तुमको हर हाल में मारेंगे.

देखना फहीम का क्‍या अंजाम होगा ?

इसी वीडियो के साथ मैसेज लिखा है-  पेरोल बेल पे आ रहा है न फहीम खान अपनी बेटी की शादी में, देखना उसका क्‍या अंजाम होता है. धनबाद में कोई भी हो, चाहे व्यवसायी, कोयला व्यवसायी, ठेकेदार, नगर निगम या कोलियरी हो, छोटे सरकार को मैनेज करना होगा. छोटे सरकार के सामने सिर झुकाना होगा. नहीं झुकाया तो छोटे सरकार नहीं, ये हथियार बोलेगा. मैसेज जिस नंबर से आया है, उसका कंट्री कोड +1 (Us) है.

पहले भी वाट्सएप कॉल कर मांगी थी रंगदारी

बताते चलें कि इसराफिल को इससे पहले भी प्रिंस खान के नाम से वाट्सएप काल के जरिए धमकी मिल चुकी है. एक बार दो लाख रुपए और दूसरी बार 5 लाख रुपए रंगदारी मांगी गई थी. जान से मारने की भी धमकी मिली थी. इसराफिल के रिश्तेदार के घर पर बम भी फेंका गया था. अब तीसरी बार धमकी मिलने के बाद से इसराफिल और उनका पूरा परिवार डरा हुआ है. उन्होंने पुलिस से धमकी देने वाले के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की है.

मुझे घटना की जानकारी नहीं : रवींद्र वर्मा

इस संबंध में पूछे जाने पर धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्‍यक्ष रवींद्र वर्मा ने कहा कि मुझे घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है. यदि ऐसी कोई बात है, तो यह गंभीर मामला है. मैं इराफि‍ल से घटना की पूरी जानकारी लेकर सच्‍चाई जानने के बाद ही कुछ कह सकता हूं.

पुलि‍स को देता रहा है चुनौती

प्रिंस खान ने बीते दिनों शहर के दो दर्जन व्‍यवसायियों से रंगदारी मांगी थी. धनबाद की पुलिस भले ही उसे नहीं ढूंढ़ पा रही है, लेकिन वह लगातार अलग-अलग तरीके से पुलिस को चुनौती देता रहा है. नए वीडि‍यो में उसने पुलिस से लेकर, नगर निगम और को‍लियरी यानी बीसीसीएल प्रबंधन तक को ललकारा है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=290633&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : लावारिस शवों का अंतिम संस्‍कार करने वाली राम-रहीम जोड़ी टूटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही