Search

 
 
 

धनबाद : प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने पुटकी के होटल व्यवसायी से मांगी 50 लाख रंगदारी

 
 Dhanbad : दुबई में बैठकर धनबाद के कारोबारियों से रंगदारी वसूलने वाले गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर एक बार फिर व्यवसायी को धमकी मिली है. पुटकी थाना क्षेत्र के होटल व्यवसायी विक्की वर्मा को प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने बुधवार को धमकी दी है. मेजर ने विक्की वर्मा के मोबाइल पर मैसेज भेजकर 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी है. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी है. भुक्तभोगी विक्की वर्मा ने पुटकी थाना में लिखित आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. इस ताजा घटना से क्षेत्र के व्यवसायियों में दहशत है.एक तरफ पुलिस प्रिंस के लिए काम करने वाले गुर्गों को चिह्नित कर जेल भेज रही है, वहीं, दूसरी तरफ मेजर के नाम पर व्यवसायियों को धमकी दी जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/youth-caught-with-illegal-liquor-at-dhanbad-railway-station/">धनबाद

रेलवे स्टेशन पर अवैध शराब के साथ युवक पकड़ाया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही