Search

 
 
 

धनबाद:  प्रिंस खान के गुर्गे मेजर ने मछली व्यवसायी को दी धमकी

 

 व्यवसायी ने चिरकुंडा थाना में दर्ज कराई एफआईआर

Maithan : प्रिंस खान एवं उसका गुर्गा मेजर ने चिरकुंडा के मछली व्यवसायी रोशन वर्णवाल को रंगदारी के लिए धमकी दी है. उन्होंने 20 जुलाई गुरुवार को चिरकुंडा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. प्रिंस खान के खिलाफ शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी एसडीपीओ पीतांबर सिंह खेरवार को दी. एसडीपीओ ने व्यवसायी को अपने कार्यालय में बुलाकर मामले की पूरी जानकारी ली. मछली व्यवसायी ने अपनी शिकायत में कहा है कि प्रिंस खान एवं उसका गुर्गा मेजर, शिवलीबाड़ी निवासी मेहताब खान, मैथन कमलपुर निवासी मुकेश सिंह द्वारा पिछले छह माह से लगातार कभी वीडियो मैसेज भेजकर, कभी वाट्सएप कॉल के माध्यम से, तो मोबाइल फोन पर रंगदारी की मांग की जा रही है. उसने कहा है कि रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है. सब कॉल विदेशी मोबाइल नंबर से आ रहा है बताया कि वाट्सएप कॉल नंबर 9955225901 और +1(236)500-1708 नंबर से धमकी दी जा रही है. श्री वर्णवाल ने बताया कि पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दे दी है. कहा कि वह व्यवसाय को लेकर अधिकतर घर से बाहर रहते हैं.  कभी अनहोनी घटना हो सकती है. पूरा परिवार भयभीत एवं सहमा हुआ है. रात की नींद गायब हो गई है. अब पुलिस प्रशासन का ही सहारा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही