Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : वासेपुर में प्रिंस के गुर्गों ने डब्लू अंसारी को गोली मारी

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला में शनिवार, 7 मई को लगभग 8 बजे रात डब्लू अंसारी नामक युवक को प्रिंस खान के गुर्गों ने गोली मार दी. गंभीर हालत में उसे snmmch में भर्ती किया गया है. बताया गया है कि डब्लू अंसारी छह-सात दिन पूर्व ही जेल से रिहा हुआ था. डब्लू अंसारी वासेपुर में हुए लाला खान हत्याकांड में रेकी करने के आरोप में जेल में बंद था. घायल डब्लू अंसारी के पिता ने आरोप लगाया है कि प्रिंस खान के गुर्गों ने डब्लू को गोली मारी है. प्रिंस खान की तरफ से कई बार धमकी आया था. उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रिंस खान की ओर से जो वीडियो जारी हुआ था,  उसमें प्रिंस खान ने कहा था कि जो भी लाला हत्याकांड में शामिल है, उसे नहीं छोड़ेंगे. घटना के बाद पांडरपाला  में दहशत का माहौल है. इलाके में अफरा-तफरी मची है. अस्पताल में भी अफरातफरी का माहौल देखा गया. भूली ओपी पुलिस, बैंक मोड़ पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. ज्ञात हो कि शुक्रवार की रात भी वासेपुर में गोली चली थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही