Search

 
 
 

धनबाद : प्रिंस के गुर्गे दे रहे धमकी, व्यवसायियों के घर हो रही गोलीबारी

 
Dhanbad: गैंग्स ऑफ वासेपुर के प्रिंस खान की गतिविधियों ने कोयलांचल में अमन-चैन पर तो खतरा पैदा ही कर दिया है,व्यवसायियों को भी दहशत में डाल रखा है. विगत 36 घंटों के अंदर इसके गुर्गे ने वासेपुर में दो व्यापारियों के घरों पर गोली चला कर क्षेत्र में फिर अपनी हेकड़ी जग जाहिर कर दी है. विगत बुधवार को सोशल मीडिया के जरिये मेजर के नाम जारी एक पत्र में कहा गया है कि देगा व्यापारी, तो बचेगा व्यापारी… नहीं तो दुर्गापुर जाएगा व्यापारी…! यह भी लिखा है कि 2 दिन के अंदर मैनेज करो, नहीं तो गोली मार दी जाएगी. मंगलवार-बुधवार की देर रात ही भूली थाना क्षेत्र के वासेपुर ओवरब्रिज के समीप अप्सरा ड़्रेसेस के मालिक के आवास पर गोलीबारी हुई. उसके बाद यह धमकी भरा पत्र वायरल हुआ है. पत्र में दो दिन के अंदर प्रिंस खान को रंगदारी चुकाने की बात कही गयी है. सोशल मीडिया पर जो पत्र जारी हुआ है, उसमें अप्सरा ड्रेसेस का जिक्र है. इसके एक दिन पहले सोमवार को वासेपुर में ही मछली व्यापारी सह रियल स्टेट कारोबारी रशीद महाजन के आवास पर भी गोलीबारी हुई व धमकी भरा पत्र वायरल किया गया था. हालांकि दोनों ही घटनाओं की पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है. बताते चलें कि अप्सरा बाजार के मालिक हाजी मोहम्मद सलीम के आवास पर कई माह पहले भी गोलीबारी हुई थी. फिर उसी घटना की पुनरावृत्ति ने इलाके को दहशत में डाल दिया है.

प्रिंस के मददगार पुलिस के रडार पर : एसएसपी

इधर एसएसपी संजीव कुमार ने कहा कि प्रिंस के मददगारों की लिस्ट पुलिस ने बना ली है. उसके 70 मददगारों को सर्विलांस पर रखा गया है. उनमें कुछ सफेदपोश सहित बिल्डर, व्यवसायी व दुकानों में काम करने वाले भी शामिल हैं.

   डेढ साल से मांगा जा रहा है 50 लाख : हाजी सलीम

अप्सरा ड़्रेसेस के संचालक हाजी मोहम्मद सलीम ने बताया कि कल रात की घटना के बारे में उन्हें लोगों से जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने बेटे से कह कर सीसीटीवी फुटेज निकाल कर देखा तो रात के 1:40  मिनट पर एक शख्स गोली चलाता दिखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. मुझसे 25 फरवरी 2022 से ही 50 लाख की रंगदारी मांगी जा रही है. 6 मई को भी मेरे घर पर गोली चलाई गई थी. मैने आर्म्स के लिए आवेदन भी दिया है, पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. प्रशासन ऐसे लोगों पर सख्त व उचित कार्रवाई करे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही