Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  प्राचार्यों ने सीट आवंटन के लिए बीबीएमकेयू को लिखा पत्र

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के अंतर्गत टुंडी, डिगवाडीह और गोमिया में बने नए डिग्री कॉलेजों के नवनियुक्त प्राचार्यों ने बीबीएमकेयू प्रशासन को पत्र लिख कर सीट आवंटन की मांग की है. प्राचार्यों ने रजिस्ट्रार को लिखे पत्र में जुलाई सत्र से पढ़ाई शुरू करने व नामांकन प्रक्रिया शुरू करने की कवायद के लिए यह मांग की है. बीबीएमकेयू के भेलाटांड़ में बने नए कैंपस में पीजी के विभिन्न विभागों के शिफ्टिंग के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रशासनिक भवन के शिफ्टिंग की तैयारी शुरू कर दी है. विवि से मिली जानकारी के अनुसार 15 मई तक शिफ्टिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही