Search

 
 
 

धनबाद : निरसा क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करना प्राथमिकता- अरूप चटर्जी

 
Maithon : धनबाद जिले की निरसा विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी अरूप चटर्जी ने मतदाताओं के प्रति आभार जताया है. कहा कि यह जीत निरसा विधानसभा की जनता की है, जिसने मुझे अपना प्रतिनिधि चुना है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पेयजल संकट दूर करना मेरी प्राथमिकता होगी. क्षेत्र से बेरोजगारी दूर करने का प्रयास किया जाएगा.

समर्थकों ने जुलूस निकालकर मनाया जश्न

अरूप चटर्जी की जीत के बाद भाकपा मालेद व झामुमो के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने निरसा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह जुलूस निकाला, आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया. अरूप चटर्जी के निरसा स्थित आवास के सामने, निरसा चौक, कुमारधुबी, चिरकुंडा, मैथन आदि क्षेत्रों में बैंड बाजे के साथ नाचते गाते कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जुलूस निकाला. जमकर गुलाल उड़ाया और आतिशबाजी की. एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. [caption id="attachment_980649" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/जश्न.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जश्न मनाते कार्यकर्ता[/caption] यह भी पढ़ें : इंडिया">https://lagatar.in/meeting-of-newly-elected-mlas-on-24th/">इंडिया

गठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक 24 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही