Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निजी क्लिनिक संचालक ने किया गरीब का इलाज, संस्थाओं ने किया सम्मानित

Advertisement
Advertisement

 बीमार रामेश्वर मोहली को राहत देने के लिए डॉ उमाशंकर की हुई सराहना

Katras: तोपचांची निवासी रामेश्वर मोहली की निचितपुर क्लिनिक में चिकित्सा किये जाने पर चिकित्स्क एवं उनकी पूरी टीम को कई संस्थाओं ने सम्मानित किया. ज्ञातव्य है कि आर्थिक रूप से कमजोर रामेश्वर मोहली कुछ दिनों से बीमार हैं. पुलिस की गाड़ी चलाते उनके पुत्र की मौत वर्षों पहले हो चुकी है. इसके लिए उन्हें कोई आर्थिक राहत भी नहीं मिली है. उन्हें ठीक से भोजन भी नहीं मिल रहा था. निचितपुर क्लिनिक के संचालक डॉ उमाशंकर ने उनके इलाज का जिम्मा संभाला है. शुक्रवार 28 जुलाई को आर्थिक रूप से कमजोर इस ग्रामीण को चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए क्लिनिक संचालक को कई संस्थाओं ने सम्मानित किया. गंगा विश्व शांति सद्भावना धाम देवघर के संयोजक कृष्ण कन्हैया राय, श्री श्री कतरास गंगा गोशाला के महेश अग्रवाल, बीइंग काइंड एंड हैप्पी के सचिव राणा प्रताप सिंह एवं प्रदीप कुमार, शिक्षा समाधान ट्रस्ट के दामोदर साव,हर्ष चौहान, अंजलि कुमारी, लायंस क्लब ऑफ कतरास के डॉ स्वतंत्र कुमार, विष्णु प्रसाद चौरसिया, रितेश कुमार दुबे, डॉ मधुमाला, अचिंतो कुमार बोस आदि ने क्लिनिक संचालक को गुलदस्ता सौंपा व उनके प्रयास की सराहना की. क्लिनिक के संचालक व उनके सह कर्मियों को संस्था के सदस्यों ने कहा कि ऐसे कार्य से समाज के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा और लोग मानव सेवा के लिए प्रेरित होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही