Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 75% पदों पर स्थानीय युवाओं को नौकरी दें निजी कंपनियां- विस समिति

Dhanbad : विधानसभा की विशेष समिति (प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण) ने धनबाद जिले में उद्योग-व्यापार चलानेवाली निजी कंपनियों को अपने  75 प्रतिशत पदों पर स्थानीय युवाओं को रखने का निर्देश दिया है. सभापति नलिन सोरेन के नेतृत्व में 26 अप्रैल को धनबाद पहुंची विषेश समिति ने डीआरडीए सभागार में विभागीय पदाधिकारियों, जिले की निजी कंपनियों व चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. सभापति व समिति के सदस्यों ने कहा कि 40 हजार या इससे कम वेतन वाले पदों पर हर हाल में स्थानीय युवाओं को रखने को कहा. समिति ने जिला नियोजन पदाधिकारी को किन कंपनियों ने कितने स्थानीय युवाओं को नौकरी दी है, उसका वास्तिवक आंकड़ा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया. समिति ने नियोजन पदाधिकारी को उन आउटसोंर्सिंग एजेंसियों को भी खंगालने का निर्देश दिया, जो राज्य सरकार के निर्देश से हटकर बाहरी युवाओं को नौकरी उपलब्ध करा रही हैं. बैठक में कई प्राइवेट कंपनियों के प्रतिनिधियों व बड़ी कंपनियों के चैयरमैन ने कहा कि वो स्थानीय युवाओं को नौकरी देने को तैयार हैं. इससे पहले परिसदन में डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने समिति के सदस्यो का स्वागत किया. बैठक में समिति के सभापति नलिलन सोरेन, सदस्य गिरिडीह विधायक सुदिव्य सोनू, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, निदेशक डीआरडीए मुमताज अली अहमद, डीएफओ विकास पालिवाल, अपर समाहर्ता नंदकिशोर गुप्ता, एडीएम विधि व्यवस्था  कमलाकांत गुप्ता, नियोजन पदाधिकारी आनंद कुमार, खनन पदाधिकारी  मिहिर सलकर आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-5-including-congress-leader-ajay-dubey-acquitted-in-code-of-conduct-violation/">धनबाद

: आचार संहिता उल्लंघन में कांग्रेस नेता अजय दुबे समेत 5 बरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही