Katras : कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी 13 मई को बाघमारा पहुंचेंगी. वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में माथाबांध में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. उनके साथ कांग्रेस, झामुमो, राजद व अन्य सहयोगी दलों के नेता मंच साझा करेंगे. यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने दी. ज्ञात हो कि धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस की अनुपमा सिंह व गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो चुनाव मैदान में हैं. [wpse_comments_template]
धनबाद : प्रियंका गांधी 13 को बाघमारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी
Last Updated: May 03, 2024 12:00 AM (IST)