Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोविंदपुर की प्रियंका इंटर साइंस में जिला टॉपर

Govindpur : गोविंदपुर प्लस टू उच्च विद्यालय की छात्रा प्रियंका ने सिन्हा इंटर साइंस की परीक्षा में झारखंड में सातवां स्थान और जिले में पहला स्थान प्राप्त कर अपने विद्यालय एवं माता पिता का नाम रोशन किया है. उसने कुल 474 अंक हासिल किए हैं. उसने केमिस्ट्री में 99, फिजिक्स में 98, बायोलॉजी में 94 , इंग्लिश में 94 व इकोनॉमिक्स में 89 अंक प्राप्त किए हैं. प्रियंका अपनी इस कामयाबी का श्रेय माता पिता एवं गुरुजनों को देती है. वह आगे एमबीबीएस की पढ़ाई कर समाज की सेवा करना चाहती है. उसके पिता विनोदानंद सिन्हा एवं मां विजय राज लक्ष्मी दोनों पेशे से वकील हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही