Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीबीएमकेयू के प्रतिकुलपति प्रो पवन पोद्दार ने संभाला पदभार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के नये प्रति कुलपति (प्रो वीसी) प्रो पवन पोद्दार ने तीन अगस्त बुधवार को पद भार संबाल लिया. विश्वविद्यालय पहुंचने पर रजिस्ट्रार डॉ विकास कुमार, परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल, एफओ डॉ बीएन सिंह, सीसीडीसी डॉ अशोक कुमार माजी, अंग्रेजी विभाग के प्रो कृष्ण मुरारी सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर प्रो वीसी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वह सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के कामकाज को समझने का प्रयास करेंगे और परीक्षा कार्यक्रमों को नियमित करने की रणनीति बनाएंगे.

   रिसर्च, सेमिनार का कराएंगे आयोजन

प्रो-वीसी ने कहा कि बिहार और झारखंड के विश्वविद्यालयों में रिसर्च, सेमिनार और वर्कशॉप काफी कम आयोजित होते हैं. उनका प्रयास ऐसा माहौल बनाना होगा, जिसमें रिसर्च, सेमिनार और वर्कशॉप को गति मिल सके, जिससे विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कॉलेजों का परसेप्शन ठीक हो सके. नैक में भी उसे फायदा हो. उन्होंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) को ठीक से लागू करने की रणनीति बनाने एवं खेलकूद, कल्चरल गतिविधियों को बढ़ाने की बात कही. कहा कि खेलकूद और कल्चरल एक्टिविटी विश्वविद्यालय में जीवंतता बनाए रखते हैं.

  नैक के अनुभव से सुधारेंगे कॉलेजों की ग्रेडिंग

प्रो वीसी ने कहा कि वह नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की टीम से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं. वह 20 स्थानों पर नैक की पियर टीम में शामिल रहे हैं. 16 स्थानों पर चेयर पर्सन के रूप में नैक ग्रेडिंग के लिए गए हैं. नैक में उनका लंबा अनुभव है. अपने अनुभव का इस्तेमाल बीबीएमकेयू के कॉलेजों की नैक ग्रेडिंग सुधारने में करेंगे. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कॉलेज प्रबंधन ने नैक को हौवा बना रखा है. वह कॉलेज प्रबंधन के दिमाग से इस हौवा को निकालने का प्रयास करेंगे. यह भी पढ़ें: ">https://lagatar.in/dhanbad-event-companies-are-charging-double-the-price-for-arranging-a-wedding-ceremony/">

धनबाद: विवाह समारोह के प्रबंध में दोगुनी कीमत वसूल रही हैं इवेंट कंपनियां [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही