Search

 
 
 

धनबाद : कोलकर्मियों को बोनस देने की प्रक्रिया शुरू, इनकम टैक्स काटने का विरोध

 
Dhanbad :  दुर्गापूजा में कोलकर्मियों को गुरुवार रात से बोनस देने की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बीसीसीएल सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया के निर्देश पर कोल कर्मियों को 85 हजार रुपये बोनस दिया जा रहा है. बोनस को लेकर पूरे दिन कर्मियों में ऊहापोह की स्थिति रही. शाम छह बजे के बाद पता चला कि लेखापाल व अन्य कर्मियों की ओर से बैंक के माध्यम से बोनस भेजने की कागजी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. रात नौ बजे के बाद कर्मियों के खाते में बोनस आने की उम्मीद जगी. यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि सभी को बोनस मिलने में एक-दो दिन का समय लग जाएगा. पहले भी षष्ठी-सप्तमी को ही खाते में बोनस आता था. धनबाद में 38 हजार कोलकर्मियों के खाते में बोनस की राशि भेजी जानी है. बोनस की रकम से स्लैब के मुताबिक 20 से 30 फीसदी इनकम टैक्स काटे जाने से कई कोलकर्मियों व यूनियन सदस्यों ने विरोध जताया है. ईस्ट बसुरिया कोलियरी में एचएमएस से संबद्ध जनता मजदूर संघ के बैनर तले पदाधिकारियों व सदस्यों ने विरोध प्रदर्शन किए. प्रदर्शन में संघ के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, दिलीप बाउरी, बीरेन्द्र मंडल, प्रदीप चौबे, गोपाल चंद्र दत्ता, अनिल महतो, हरीश कुमार निषाद आदि शामिली थे. इधर, रेलवे में भी कर्मियों को 17951 रुपये बोनस देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शुक्रवार व शनिवार को सभी कर्मियों के खाते में बोनस आ जाएगा. धनबाद रेल मंडल में 26 हजार कर्मियों को बोनस मिलेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-3-news-together-including-negligence-in-drinking-water-schemes-will-not-be-tolerated/">धनबाद

: पेयजल की योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही