Search

 
 
 

धनबाद : पीके राय और गुरुनानक कॉलेज में इंटरमीडिएट के नामांकन की प्रक्रिया शुरू

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) पीके राय मेमोरियल कॉलेज और गुरु नानक कॉलेज में इंटरमीडिएट में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. पीके राय कॉलेज ने एडमिशन प्रक्रिया के पूर्व विद्यार्थियों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया है. दोनों कॉलेजों के वेबसाइट पर शुक्रवार 8 जुलाई से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई. पीके रॉय कॉलेज में 24 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी रहेगी. छात्रों को कॉलेज की वेबसाइट पीकेआरएमसी डॉट एसी डॉट इन पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा. प्राचार्य डा बीके सिन्हा ने बताया कि साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स की सीटें पहले जैसे ही रहेंगी. एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर लिया जाएगा. गुरुनानक कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय प्रसाद ने बताया कि बैंक मोड़ और भूदा दोनों कैंपस में इंटर में एडमिशन के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन लिया जा रहा है. इच्छुक छात्र-छात्राएं 26 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. दोनों परिसर में केवल आर्ट्स और कॉमर्स के लिए एडमिशन लिया जाएगा. कॉलेज के बैंक मोड़ कैंपस में सिर्फ लड़कियों का एडमिशन होगा. यहां कॉमर्स और आर्ट्स में 192-192 सीटों पर दाखिला होगा. दूसरी ओर, भूदा कैंपस में भी इतनी ही सीटों पर दाखिला होगा. भूदा कैंपस में लड़के-लड़कियां दोनों ही अप्लाई कर सकते हैं. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही