Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) श्री सत्य साईं संस्थान द्वारा शुक्रवार 20 जनवरी को सुबह 10.30 बजे तेतुलतल्ला मैदान पुराना बाजार से मटकुरिया तक शोभायात्रा निकाली जाएगी. संस्थान के अशोक चौरसिया ने बताया कि 9 जनवरी से 20 जनवरी तक अवेरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है. भगवान सत्य साईं ऑर्गेनाइजेशन (पुट्टपर्थी) की ओर से क्लास केजी से पोस्ट ग्रेजुएट तक की निःशुल्क शिक्षा, अनेक जटिल रोगों का निःशुल्क उपचार, हृदय रोगियों के लिये निःशुल्क ओपन हार्ट सर्जरी जैसी मानवसेवा के कार्यों को प्रचारित किया जा रहा है. उद्देश्य है अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके. [wpse_comments_template]
धनबाद: सत्य साईं संस्थान की शोभायात्रा 20 जनवरी को
Last Updated: Jan 19, 2023 12:00 AM (IST)