Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में नहीं शुरू हुआ उत्पादन

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) सहायक श्रमायुक्त धनबाद के साथ कोलियरी प्रबंधन व मजदूर की सकारात्मक वार्ता के बाद भी दो माह से बंद ईसीएल मुगमा क्षेत्र की कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी चालू नहीं हुई. बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम की अगुवाई में वार्ता हुई, जिसमें कहा गया था कि एक सितम्बर को कोलियरी चालू हो जाएगी. परंतु तीन दिन बीत जाने पर भी कोलियरी में काम शुरू नहीं हो सका है. इससे ठेका मजदूरों में आक्रोश है. मजदूरों ने कहा कि अप्रैल माह का बकाया भुगतान तो कर दिया गया, मगर चार माह का वेतन अब भी बाकी है. इधर काम भी शुरू नहीं हुआ है. ऐसी स्थिति में उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. आउटसोर्सिंग प्रबंधन से पूछने पर कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाता है. कोलियरी प्रबंधन भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही