Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी के हर्ल कारखाना में नीमकोटेड यूरिया का उत्पादन  फिर शुरू

 
Sindri : सिंदरी स्थित हर्ल खाद कारखाने में नीमकोटेड यूरिया व अमोनिया का उत्पादन शुरू हो गया है. कारखाना में पिछले 7 नवंबर को यूरिया का उत्पादन हुआ था. इसके बाद तकनीकी कारणों से उत्पादन बंद था. करीब दो महीने बाद 8 नवंबर की रात 10 बजे पुनः उत्पादन शुरू हो गया है. पिछली बार यूरिया का उत्पादन शुरू होने पर 8 नवंबर को धनबाद के उपायुक्त संदीप सिंह ने कारखाने का निरीक्षण किया था. लेकिन 3 दिन बाद ही उत्पादन ठप हो गया था. हालांकि हर्ल प्रबंधन उत्पादन बंद होने का कारण राजनीतिक दलों के धरना-प्रदर्शन व चक्का जाम आंदोलन बता रहा था. हर्ल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिप्तेन राय ने बताया कि कारखाना में अमोनिया का उत्पादन लगातार जारी है. नीमकोटेड यूरिया का उत्पादन रविवार की रात से पुनः शुरू हो गया है. अमोनिया का उत्पादन भी जारी है. रविवार रात से सोमवार की दोपहर तक 700 मिट्रिक टन नीमकोटेड यूरिया का उत्पादन किया जा चुका है. ट्रक से यूरिया ds डिस्पैच के बाद अब प्रबंधन रेलवे रैक से डिस्पैच की तैयारी में है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-villager-injured-in-monkey-attack-on-topchanchi-lake/">धनबाद

: तोपचांची झील पर बंदर के हमले में ग्रामीण घायल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही