Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चापापुर की कालीमाटी खदान से उत्पादन शुरू, मजदूरों में खुशी

Advertisement
Advertisement

पानी भर जाने से प्रबंधन ने बंद कर दी थी खदान

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी का प्रयास रंग लाया

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र की चापापुर कोलियरी के अधीन कालीमाटी खदान से मंगलवार को को दोबारा कोयला उत्पादन शुरू हो गया. बीसीकेयू के नेता अमित मुखर्जी ने नारियल फोड़कर खदान को चालू कराया. पिछले दिनों हुई भारी बारिश के दौरान  पानी भर जाने के कारण प्रबंधन ने खदान को पूर्णतः बंद कर दिया था. खदान को दोबारा चालू करवाने के लिए बीसीकेयू ने पर्वू विधायक सह जेबीसीसीआई सदस्य अरूप चटर्जी के नेतृत्व में प्रबंधन पर लगातार दबाव बनाया. अरूप चटर्जी ने जीएम से लेकर उच्च अधिकारियों तक से वार्ता कर कोलियरी को चालू कराने का अनुरोध किया. खदान शुरू होने से मजदूरों में खुशी है. यूनियन नेता अमित मुखर्जी ने कहा कि प्रबंधन और मजदूरों के साहसिक प्रयास से कोलियरी में पुनः उत्पादन शुरू हो सका. मौके पर यूनिन के कासिम अंसारी, शिबू महतो, बोधीनाथ सोरेन, पोरेश सोरेन, धनेश्वर सिंह, संजीव मंडल, सुबल तिवारी, डी मानिक पुरी, उपेन्द्र महतो, बामापद बाउरी, नारायण मोदक, सलीम मिया, मनभूल खान, काजल गोराई, बुद्धि राम, नबीनी बाउरी, सोहन हासदा, फटिक मुदी, रवीन्द्र ठाकुर, बाकू बाउरी, बलराम दास, प्रदीप कर, स्वपन चंद्रा, सोमेन चक्रवर्ती समेत बड़ी संख्या में मजदूर उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-1-5-lakh-students-of-bbmku-are-confused-regarding-the-generic-paper-examination/">धनबाद

: जेनरिक पेपर की परीक्षा को लेकर बीबीएमकेयू के डेढ़ लाख छात्र असमंजस में 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही