Search

 
 
 

धनबाद: बीआईटी सिंदरी के प्रो धीरज झा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

 

विगत पांच वर्षों से माउथ कैंसर का करा रहे थे इलाज

Sindri :  बीआईटी सिंदरी के मेकानिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो धीरज झा का निधन उनके बीआईटी परिसर स्थित ओ 68 में शुक्रवार 7 जुलाई की सुबह हो गया. खबर फैलते ही बीआईटी सिंदरी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई. संस्थान में छात्रों के बीच अति लोकप्रिय मृदुभाषी शिक्षक प्रो धीरज झा पिछले पांच वर्षों से माउथ कैंसर से जूझ रहे थे. पिछले आठ महीने से उन्हें बोलने में भी तकलीफ हो रही थी. लिखकर अपनी बातें बताया करते थे. गुरुवार 6 जुलाई की देर रात रांची स्थित मेडिका अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें घर ले जाने की सलाह दी. वह अपने पीछे दो पुत्र और धर्मपत्नी को छोड़ गए हैं. बीआईटी निदेशक डॉ डी के सिंह दुःख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रो झा की अंत्येष्टि उनके पैतृक आवास बिहार के जमुई जिले के झाझा में होगी. सांत्वना देने वालों में प्रो उपेंद्र प्रसाद, टीओपी हेड डॉ घनश्याम, डॉ राकेश, डॉ जीतू कुजूर, डॉ राजीव कुमार वर्मा, डॉ एस पी मिश्रा सहित कई शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मी  शामिल हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही