Search

 
 
 

धनबाद : इनकम टैक्स डे पर जीवन ज्योति विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

 
Dhanbad : जीवन ज्योति विद्यालय में इनकम टैक्स डे पर आयकर कार्यालय धनबाद द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि आयकर विभाग के प्रिंसिपल कमिश्नर अजीत कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत आयकर विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं रोटरी क्लब ऑफ धनबाद के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर किया. इसके उपरांत मुख्य अतिथि को शॉल एवं जीवन ज्योति के बच्चो के द्वारा निर्मित गिफ्ट हैम्पर एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. श्री श्रीवास्तव ने जीवन ज्योति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आपका कार्य अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि हमारी दिली इच्छा थी कि आयकर दिवस पर हम समाज के उस वर्ग के साथ जुड़ें जो सबसे ज्यादा उपेक्षित और जरूरतमंद है. जीवन ज्योति के प्रांगण में जीवन ज्योति के बच्चों के कृतज्ञ हो गए हैं. कार्यक्रम में आयकर विभाग के कमिश्नर संजय कुमार, जीवन ज्योति विद्यालय के एसके मित्रा, कैलाश वी, सानिध्य सिंह, आयकर विभाग के पदाधिकारीगण व जीवन ज्योति विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-heavy-blasting-stones-fell-on-houses-panic-spread/">धनबाद

: हैवी ब्लास्टिंग से उड़े पत्थर घरों पर गिरे, फैली दहशत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही