Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लंबे समय का तनाव नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालता है- गोविंद दास

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के गोविंदपुर स्थित आरएस मोर कॉलेज में 8 मई को संयमित जीवन की सुंदरता विषय पर सेमिनार का आयोजन हुआ. सेमिनार को संबोधित करते हुए इस्कॉन धनबाद के महंत एचजी सुंदर गोविंद दास ने कहा कि तनाव मानव जीवन का अभिन्न अंग है. इसलिए प्रयास करें कि तनाव सीमित मात्रा में हो और वह हमें विकास के लिए प्रेरित करे. लंबे समय तक बने रहने वाला तनाव व्यक्ति पर नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालता है. इस्कॉन के ही अच्युत गुणधम दास ने कहा कि संयमित जीवन जीना सहज नहीं है. संयम सुनने में जितना साधारण है उसे क्रियात्मक सफलता देना उतना ही कठिन है. इससे पूर्व प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह ने सेमिनार का विषय प्रवेश कराया. इतिहास व राजनीति शास्त्र विभाग के इस आयोजन में कॉलेज के डॉ. कुहेली बनर्जी, डॉ. अजीत बरनवाल, प्रो. परमेश्वर महतो, डॉ. संजू कुमारी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, डॉ. रत्ना कुमार, प्रो. अविनाश कुमार, डॉ. कुसुम रानी, डॉ. नीना कुमारी, डॉ. अमित प्रसाद, डॉ. अवनीश मौर्य आदि का अहम योगदान रहा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-electricity-departments-claim-failed-people-upset-due-to-loadshedding-every-hour/">धनबाद

: बिजली विभाग का दावा फेल, हर घंटे लोडशेडिंग से लोग परेशान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही