Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : विनोद नगर में बंद घर का ताला तोड़ 7 लाख की संपत्ति की चोरी

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के विनोद नगर मोड़ स्थित गीता सदन में किराए पर रह रहे सौरभ वत्स के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 7 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर दी. घटनाउ 15 अप्रैल देर रात की है. मकान मालिक ने बताया कि भाड़ेदार सौरभ वत्स 2 दिन पहले अपने घर बिहार के कटिहार गए हुए हैं. चोरों ने घर में रखे दो गोदरेज अलमीरा का लॉकर तोड़कर 8 भर सोना के आभूषण व  एक लाख रुपए नकद पर हाथ साफ किया है. मकान मालिक की सूचना पर भुक्तभोगी सौरभ ट्रेन से धनबाद के लिए चल दिए हैं. उन्होंने बताया कि  आने के बाद थाने में मामला दर्ज कराएंगे. सौरभ वत्स की एक साला पहले ही शादी हुई थी. मकान मालिक ने बताया कि चोर दीवार फांदर कर अंदर घुसे और तीन ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया है. बगल के किराएदार अरविंद हांसदा ने बताया कि उनकी नाइट ड्यूटी थी. सुबह जब ड्यूटी से लौटे तो देखा कि सौरभ के कमरे का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी सौरभ को फोन पर दी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-take-full-care-of-women-prisoners-and-their-children-in-jail-chief-district-judge/">

धनबाद : जेल में बंद महिला बंदियों व उनके बच्चों का रखें पूरा ख्याल– प्रधान जिला जज  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही