Search

 
 
 

धनबाद : बिनोद नगर में इनवर्टर, बैटरी, टीवी व ज्वेलरी सहित लाखों की संपत्ति चोरी

 
चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, दिल्ली से लौटे घर मालिक तो टूटी थी खिड़की, सामान मिले गायब
Dhanbad : शहर में चोरों के हौसले सातवें आसमान पर पहुंच गये हैं. चोरों ने इस बार विनोद नगर के त्रिमूर्ति मंदिर के पास बंद घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ़ कर लिया. गृहस्वामी शायन मुखर्जी नोएडा में आईटी कंपनी में कार्यरत है. बिनोद नगर वाले मकान में दो तीन महीनों से ताला लगा हुआ था. [caption id="attachment_732433" align="alignnone" width="200"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/CHORI-1-1-200x300.jpg"

alt="" width="200" height="300" /> घटना की जानकारी देते भुक्तभोगी शायन मुखर्जी[/caption] गृहस्वामी शायन मुखर्जी ने बताया कि वो बुधवार 16 अगस्त की रात 11 बजे दिल्ली से लौटे, तो घर के मेन गेट पर घर का समान बिखरा हुआ था. खिड़की टूटी हुई है. घर के अंदर जाकर देखा तो इनवर्टर, बैटरी, टीवी, म्यूजिक सिस्टम और कुछ ज्वेलरी के समान गायब थे. उन्होंने बताया कि लगभग 1 लाख से ऊपर के समान की चोरी हुई है. शायन मुखर्जी ने बताया कि शराब की भी बोतलें थी, फ्रिज में पानी भरा हुआ था. चोरो ने पूरी प्री प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-approval-of-1553-28-received-for-doubling-of-railway-between-chopan-chunar-drm/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चोपन-चुनार के बीच रेलमार्ग के दोहरीकरण के लिए 1553.28 की मिली मंजूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही