Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीसीसीएल कर्मी के आवास से लाखों की संपत्ति चोरी

Advertisement
Advertisement

बरोरा थाना की पुलिस पहुंची, जांच-पड़ताल जारी

Katras: बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह हटिया के समीप बीसीसीएल कर्मी राजेश बेलदार के क़्वार्टर से रविवार 24 सितंबर की रात लाखों की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ किया. घटना के समय दंपती कमरे में सो रहे थे. उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी. सुबह जागने पर पत्नी ने घर का सामान बिखरा पाया तथा शोर मचाया. सूचना मिलने पर बरोरा थाना के सअनि चंदेश्वर राय सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की छानबीन की. उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है. चोरी गये सामान में सोने का हार, झुमका, नथिया, मांगटीका मंगलसूत्र, सोने का हनुमान ज़ी, पायल व नगद पैसे आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही