Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कुमारधुबी में फेरीवाले के घर से एक लाख की सम्पत्ति चोरी

Maithon : कुमारधुबी के शिवलीबाड़ी संजय नगर में एक फेरी वाले के घर 21 जनवरी की रात नकदी सहित एक लाख के सामान की चोरी हो गयी. चोरी गये सामान में एक लैपटॉप, तीन के अलावा 4600 रुपये नकद शामिल हैं. भुक्तभोगी हरिलाल मोदी ने इस संबंध में कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दी है. हरिलाल ने बताया कि शनिवार की रात लगभग दो बजे छत के रास्ते चोर घर में घुसे. टेबल पर रखे एक लैपटॉप तीन मोबाइल और पैंट की जेब में रखा लगभग 4600 रुपये निकाल लिये. शाम को वह फेरी कर घर लौटा तो जेब में ही रूपये थे. रात में लैपटॉप से मेरा बेटा पढ़ाई कर रहा था. सुबह उठा तो देखा कि लैपटॉप और 3 मोबाइल गायब हैं. जेब मे रखा रूपया भी गायब था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही