Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: गोमो रेल क्वार्टर में साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति चोरी

Gomoh : हरिहरपुर थाना अंतर्गत रेल नगरी गोमो के बी टाइप कॉलोनी में 2 मई को दिनदहाड़े साढ़े चार लाख रुपये  की संपत्ति की चोरी हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि  रेलकर्मी सुधीर तुरी वरीय  गाड़ी लिपिक हैं. उनका  क्वार्टर संख्या 29/ ए बी है.  तबीयत खराब होने पर पत्नी काजल देवी के साथ इलाज के लिए धनबाद चले गए थे. जब वह दोपहर  3 बजे  लौटे तो उनके क्वार्टर का  ताला टूटा पड़ा था. क्वार्टर  के भीतर सामान बिखरे हुए थे. पड़ताल करने पर पता चला कि उनकी पत्नी के जेवर, पुराने जमाने का रखा हुआ चांदी का झुमका, पांच हज़ार रुपये  नगद,  फ्रिज में रखे अन्य  सभी सामान गायब थे. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पास पड़ोसियों को दी. गोमो उत्तर के मुखिया संजय सिंह को बताया. उसके बाद हरिहरपुर थाना को लिखित सूचना दी. हरिहरपुर थाना की पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर पड़ताल में जुटी है. कॉलोनी वासियों ने बताया कि पिछले कई माह से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही