Search

 
 
 

धनबाद : कुमारधुबी में सब्जी विक्रेता के घर 70 हजार नकद सहित हजारों की संपत्ति चोरी

 
Maithon : धनबाद जिले के कुमारधुबी के पंचमोहली साव मोहल्ला में चोरों ने सब्जी विक्रेता बैजू साव के घर सोमवार को दिनदहाड़े 70 हजार रुपए नकद सहित हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. चोर दीवार फांदकर परिसर में घुसे व घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया. घर में रखे बक्से को आंगन में निकाला उसमें रखे नकद रुपए, जेवरात व अन्य सामान लेकर भाग निकले. घटना सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच की बताई जाती है. भुक्तभोगी बैजू साव ने बताया कि सुबह नौ बजे वह कुमारधुबी बाजार स्थित अपनी दुकान चला गया. पत्नी लालो देवी भी ताला बंद कर बकरी चराने चली गई. इसका फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया. दोपहर 12 बजे जब वह घर पहुंचा, तो देखा कि बक्सा कमरे के बाहर फेका हुआ है और उस ताला भी टूटा हुआ था. बक्से में रखे नकद 70 हजार व जेवरात गायब थे. साव ने बताया कि सब्जी कारोबार को बढ़ाने के लिए कमेटी से और बकरी बेच कर उसने रुपये जमा किए थे. घर में नकद रुपए हैं, यह जानकारी शायद चोरों को थी. इसीलिए चोरों ने घर में रखे बक्से को ही बाहर निकाला. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/delegation-of-police-service-association-met-cm/">सीएम

हेमंत से मिला पुलिस सर्विस एसोसिएशन का शिष्टमंडल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही