Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  चिरकुंडा के दो घरों से नगदी सहित बीस लाख की संपत्ति चोरी

Maithan :  चिरकुंडा थाना क्षेत्र में कुमारधुबी कोलियरी के हनुमान मंदिर के समीप एनएचएस टाइप के दो आवासों में चोरी हो गई. चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये नगद व लगभग बीस लाख रुपये के हीरा, सोना, चांदी के जेवर चुरा ले गए. उस समय गृह स्वामी घर पर मौजूद नहीं थे. गृहस्वामी रविंद्र कुमार भारती ने 13 मई शनिवार को चिरकुंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

  ईसीएल का रिटायर्ड कर्मी है भुक्तभोगी, गए थे दिल्ली

गृहस्वामी ईसीएल का रिटायर्ड कर्मी है. उन्होंने बताया कि वह तीन माह पहले दिल्ली गये थे. पड़ोसियों ने जानकारी दी तो भागे भागे दिल्ली से यहां आए. देखा कि घर का दरवाजा व अंदर अलमारी, सूटकेस, बक्सा आदि टूटा पड़ा है. सारा सामान बिखरा पड़ा था. उन्होंने बताया कि चोरों ने डेढ़ लाख रुपये नगद, दो मंगलसूत्र, चार सोने की चेन, आठ सोने की अंगूठी, तीन हीरा जड़ी अंगूठी, आठ सोने की कानबाली, तीन अशर्फी चेन, तीन मांगटीका, दस सोने का कड़ा, ग्यारह नोज क्लिप, 150 चांदी का सिक्के, पांच गणेश लक्ष्मी के सिक्के, 20 ग्राम का कोल इंडिया का चांदी का सिक्का, दस चांदी की मछली, पांच चांदी का कटोरा, दस चांदी का पायल, एक चांदी का डिनर सेट, ग्यारह चांदी का चम्मच, ग्यारह चांदी का पानपत्ता, दस चांदी के क्लिप, दस चांदी का बेलपत्र, एक सोने का लड्डू गोपाल आदि चोरी कर ली है, जिसका मूल्य 15 लाख रुपये से अधिक है.

   खुदिया कोलियरी कर्मी के घर से भी लाखों ले उड़े

उन्होंने बताया कि घर के ऊपरी तल्ले पर ईसीएल के खुदिया कोलियरी में कार्यरत राजन कुमार का आवास है. उनके आवास का भी दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली है. भुक्तभोगी श्री कुमार 15 दिन पहले अपने पैतृक गांव बिहार गये थे.  श्री कुमार के घर से चोरों ने एक सोने का हार, छह सोने के कंगन, तीन सोने के बजरंगबली, दो सोने की कानबाली, दो सोने का झुमका, एक सोने की अंगूठी, चार चांदी के पायल, बीस चांदी के सिक्के, दो सोने का ढोलना, एक कोल इंडिया के चांदी का सिक्का आदि चोरी हो गई है. इस संबंध में चिरकुंडा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. चोरों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित स्थानों पर छापेमारी की जा रही है. जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होंगे. उन्होंने लोगों से कहा कि घर में ताला बंद कर बाहर जाते समय पुलिस को सूचना जरूर दें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही