Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  गोमो के रेल क्वार्टर में फिर दो लाख की संपत्ति चोरी

Gomoh : रेल नगरी गोमो में लगातार चोरी हो रही है, जिससे  रेल कर्मचारी परेशान हैं. एक  मई  को बी  टाइप कॉलोनी में  सुधीर सेन के क्वार्टर में दिन दहाड़े साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति की चोरी  हुई थी.  4 मई गुरुवार को रेलकर्मी नवीन कुमार के  आवास से बुलेट की चोरी हो गई. इसके  पहले बी  टाइप कॉलोनी में पिछ्ले छह  माह के अंदर कई   रेल क्वार्टरों में  चोरी हो चुकी है. पूर्व थानेदार योगेश कुमार महतो चोरी छिनतई की घटनाओं में निष्क्रिय बने रहे. एक भी  मामले पर कोई कार्रवाई नही हुई.  लक्ष्मीपुर गांव  में छह माह से संचालित अवैध  कोयला डिपो पर भी कार्रवाई नहीं हुई. गुरुवार 4 मई की  रात  स्टेशन चौक स्थित  रेल क्वार्टर के  निचले तल्ला में  जेवरात, कपडा सहित दो लाख रुपये संपत्ति पर  चोरों  ने फिर  हाथ  साफ किया. घटना के संबंध में  रेल चालक महेश प्रसाद  ने हरिहरपुर थाना की पुलिस को आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि 5 मई  शुक्रवार की सुबह जब  ड्यूटी से लौटा तो भीतर कमरे का दरवाजा खुला पाया. गोदरेज आलमीरा टूटा हुआ था. नीचे सारा सामान बिखरा पड़ा था. जेवरात के  डब्बे खुले फेंके पड़े थे. रेल चालक महेश प्रसाद ने आरपीएफ पोस्ट को सूचना दी. सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर विजय शंकर ने घटना स्थल का जायजा लिया. मामला  लोकल थाना होने के करण दर्जनों रेल कर्मी चालक  इंचार्ज एस  सी  पांडेय की अगुवाई में हरिहरपुर थाना पहुंचे. रेल कॉलोनी में लगातार  चोरी पर  रोष प्रकट करते हुए सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की. इस  मौके पर  आर पी एफ  इंस्पेक्टर  विजय शंकर  भी मौजूद रहे. चोरी की घटनाओं पर थाना में आवेदन लेने में आनाकानी और रिसीविंग कॉपी नही  देने पर रेल कर्मचारियों ने नाराजगी जताई. चोरी की घटना पर अविलंब  कार्रवाई की मांग को लेकर  रेल चालक संघ के सदस्य  सुबह  छह  बजे से ग्यारह बजे तक थाना प्रभारी से मिलने के इंतजार में जमे  रहे. थाना प्रभारी विनोद कुमार से अविलंब  कार्रवाई का  आश्वासन मिलने के बाद रेल चालकों का दल थाना से लौटा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही