Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दहीबाड़ी परियोजना में कोल अधिकारियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Maithan : कोल अधिकारियों द्वारा जबलपुर हाईकोर्ट में 11 वें वेतन समझौता के खिलाफ याचिका दायर करने के विरोध में सोमवार 25 सितंबर को बीसीसीएल सीवी एरिया के दहीबाड़ी परियोजना में मजदूरों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया. बीसीसीएल एवं कोल इंडिया के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यूनियन नेताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा दायर याचिका कोलकर्मियों के खिलाफ है. इसलिए यह लड़ाई मजदूरों के हक और अधिकार के लिए लड़ना होगा. नेताओं ने कहा कि यदि प्रबंधन याचिका वापस नहीं लेता है तो 5, 6 एवं 7 अक्टूबर को पूरे कोल इंडिया का चक्का जाम किया जाएगा. कहा कि यह वेतन समझौता डीपीई गाइडलाइन का घोर उल्लंघन है. मौके पर बबलू दास, मनोरंजन मलिक, मो. कलाम, गोपाल गोराई, योगेश राजभर, दयामय उपाध्याय, लक्ष्मी नारायण दास, सोमनाथ मुखर्जी, शंकर कोइरी, इकराम अंसारी, श्रीराम महतो आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही