Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मध्य विद्यालय पुटकी में चहारदीवारी निर्माण का विरोध

Putki : पुटकी (Putki) मध्य विद्यालय पुटकी में चहारदीवारी निर्माण के विरोध में चेम्बर ऑफ कॉमर्स व स्थानीय नागरिकों ने किया है. विद्यालय परिसर में ही बैठक की व सर्वमान्य हल निकाले बिना चहारदीवारी निर्माण कार्य का सामूहिक विरोध का निर्णय लिया गया. उप विकास आयुक्त को पत्र सौप सर्वमान्य हल निकालने की मांग की गई है. कहा गया है कि मवि की चहारदीवारी का निर्माण कर जिस स्थल की घेराबंदी की जा रही है, वहां विगत 103 से वर्षों से पुटकी कोलियरी द्वारा दुर्गा पूजा, काली पूजा एवं रामनवमी अखाडा का आयोजन होता है.   स्थल का उपयोग सभी धर्मों के लोग सार्वजनिक कार्य के लिए करते हैं. स्थल की घेराबंदी से सभी समाजिक धार्मिक कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होगा. जिला प्रशासन कमेटी बना कर सर्वमान्य मार्ग निकाले. बैठक की अध्यक्षता अक्षयबर प्रसाद ने की एवं संचालन हीरा शर्मा ने किया. बैठक में शिवनंदन पासवान, भानुप्रताप, रामप्रताप शर्मा,  मो मुर्तजा अंसारी, हातिम अंसारी,शाहरुख खान, निरंजन शर्मा, राजू सिंह,  उमेश प्रसाद, केदार वर्णवाल, महेंद्र वर्णवाल, बबलू वर्णवाल, सुभाष वर्णवाल, बैजनाथ बाउरी, शिवकुमार सिंह, राजेश भगत, प्रह्लाद गोड, चंद्रमौलिकान्त निराला, विकास चौधरी, नवीन पासवान, मुकेश कुमार, शम्भूनाथ झा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही