Search

 
 
 

धनबाद:  तोपचांची प्रखंड कार्यालय के समक्ष भ्रष्टाचार के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन

 
Topchachi : तोपचांची (Topchachi) तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में बुधवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोरकट्टा मुखिया करुणा देवी के प्रतिनिधि कपिल सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया. समर्थन में 28 पंचायतax के मुखिया b जिला परिषद 2 के सदस्य भी शामिल हुए. धरना में भारी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. सभी ने अटल बिहारी वाजपेई, बिरसा मुंडा, भगत सिंह के फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पदाधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. सभा को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य विकास कुमार महतो ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है. अंचलाधिकारी के आईडी में हजारों जाति ,आवासीय आय प्रमाणपत्र महीनों से लंबित पड़ा है. उन्होंने पदाधिकारियों से चेतावनी के लहजे मे कहा अकि अगर अपने काम में रुचि नहीं है तो कोई अन्य काम देख सकते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं को समझें. तोपचांची प्रखंड कार्यालय में मनमानी चलने नहीं देंगे. कपिल सिंह ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं के आवेदन लंबित पड़े हैं.. गोमो तथा तोपचांची में करोड़ों रुपए की लागत से बने अस्पताल का सही उपयोग नहीं हो पा रहा है. अस्पताल में डॉक्टर की सुविधा नहीं है. विद्यार्थी नौकरी तथा किसी अन्य संस्थान में दाखिला के लिए जाति, आवासीय व आय प्रमाण पत्र सही समय में नहीं मिलने के कारण दाखिला नहीं करा पा रहे हैं. तोपचांची मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रसिद्ध सिंह ने कहा कि तोपचंची प्रखंड में कार्यालय में  सरकारी अधिकारियों की नहीं, ऑपरेटर तथा कर्मियों की चलती है.ग्रामीणों की समस्या अधिकारी नही सुनती है. मौके पर जितेन्द्र पाण्डेय, उमेश महतो, लष्मी नारायण वर्णवाल, रणबीर चौबे उर्फ़ रूबल, घनश्याम ठाकुर, राकेश दास, जुनैद अंसारी, बजरंगी दास, रंजन सिंह, बंटी सिंह, राजेश प्रसाद, जबिर अंसारी, नरेश शर्मा, अमित कुमार साव, सुकदेव ठाकुर आदि मौजूद थे यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-municipal-corporation-launched-encroachment-removal-campaign-in-hirapur/">धनबाद:

 नगर निगम ने हीरापुर में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही