Search

 
 
 

धनबाद : गोल्फ ग्राउंड पार्क में प्रवेश शुल्क का विरोध, कर्मियों के साथ बकझक

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के गोल्फ ग्राउंड पार्क में पास व प्रवेश शुल्क को लेकर एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है.आए दिन पार्क के गेट पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों व नगर निगम कर्मियों के बीच तू तू, मैं मैं हो रही है. मंगलवार 18 अप्रैल की सुबह टहलने आए कुछ लोग बिना पास के पार्क में प्रवेश करना चाह रहे थे. सिटी मैनेजर रणधीर वर्मा ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो लोग उनसे उलझ गए. कहा कि हमलोग रोज सुबह पार्क में टहलने आते हैं. इसके लिए पास भी बनवा रखा है, लेकिन लाना भूल गए. इस पर निगम के कर्मी मानने को तैयार नहीं हुए और दोनों ओर से  कहा-सुनी होने लगी. वहां मौजूद कुछ बुजुर्गों का कहना था कि किसी पार्क में सुबह में पैसा नहीं लगता है, सिर्फ यहीं पर निगम के अधिकारी पैसा ले रहे हैं. यह मनमानी है. सिर्फ जनता पर जोर-जुल्म करना इनका काम रह गया है. लोगों के तमाम विरोध के बाद भी सिटी मैनेजर ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी वापस लौट गए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-employees-were-given-information-about-fire-extinguishing-and-use-of-fire-extinguishers/">धनबाद

: डॉक्टरों-कर्मिर्यों को दी आग बुझाने व अग्निशमन यंत्र के उपयोग की जानकारी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही