Search

 
 
 

धनबाद : सलानपुर कोलियरी को निजी मालिकों को सौंपने का विरोध, 8  अगस्त को प्रदर्शन

 
Katras : माइन डेवलपर एंड ऑपरेटर (एमडीओ) के तहत कतरास प्रक्षेत्र की सलानपुर कोलियरी को निजी मालिकों को सौंपने के निर्णय के खिलाफ मजदूर सह झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा की अध्यक्षता में रविवार 30 जुलाई बैठक की गई. बैठक में ग्रामीण युवक, विस्थापित एवं स्थानीय लोग शामिल हुए. संचालन झामुमो के अमर बाउरी ने किया. सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 8 अगस्त को दिन में 11 बजे सलानपुर कोलियरी के पीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को मांग पत्र सौंपा जाएगा. 9 अगस्त को मजदूरों के महापड़ाव कार्यक्रम में भी शामिल होने पर सहमति जताई गई. बैठक में केंद्रीय सचिव बीसीकेयू सह झामुमो नेता कंचन महतो, पूर्व मुखिया‌ सुरेश महतो, पूर्व प्रखंड सचिव मोना महतो, छोटे लाल दास, रूपा कुम्हार, झामुमो पंचायत अध्यक्ष संजय महतो, साजन‌ महतो, पंचायत सचिव प्रदीप कुमार महतो आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-when-there-was-a-power-failure-the-patients-admitted-in-snmmch-became-helpless/">धनबाद

: बिजली गुल हुई तो एसएनएमएमसीएच में भर्ती मरीज हुए बेहाल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही