Search

 
 
 

धनबाद : तोपचांची में नाला की मेड़ समतल करने का विरोध, ग्रामीणों ने ठप कराया काम

 

मेड़ खत्म कर देने से खेतों में नहीं पहुंच पाएगा नाले का पानी : योगेंद्र

Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के कुर्मीटांड़ में तालाब के किनारे नाले की मेड़ को समतल  किए जाने का ग्रामीणों ने 29 जून को विरोध कर दिया. गुस्साए ग्रामीणों ने एकजुट होकर काम बंद करा दिया. योगेंद्र प्रसाद मुर्मू ने बताया कि नाला के पानी से आसपास के करीब 7 गांवों में फसलों की सिंचाई होती है. स्थानीय दबंग फागू माझी नाले की मेड़ को समतल करा रहा है. इससे पानी आगे के खेतों में नहीं जा सकेगा. उन्होंने बताया कि नाला सरकारी जमीन पर बना है. मेड़ समतल कर देने से नाले का पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाएगा. ग्रामीण किसी को भी नाले और मेड़ का अतिक्रमण नहीं होने देंगे. वहीं, दूसरे पक्ष के फागू मांझी का कहना है कि उक्त जमीन की बंदोबस्ती सोमर माझी के नाम से है. नाले के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया जा रहा है. नाले के बगल की जमीन पर काम किया जा रहा था, जिसका कुछ लोगों विरोध कर दिया. मौके पर कुतुबुद्दीन अंसारी, मनोहर मुर्मू, फिरदौस अंसारी, बेनीलाल मुर्मू, अनिल रजक, सुनील मुर्मू, सीताराम रजक आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही