धनबाद: बीबीएमकेयू में स्थानीय भाषा कुड़माली की अनदेखी का विरोध
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने गेस्ट टीचर के लिए आमंत्रित आवेदन में स्थानीय भाषा कुड़माली की अनदेखी की है. विश्वविद्यालय के इस रवैये से कुड़माली की पढ़ाई की मांग करने वाले धनबाद और बोकारो के सैकड़ों विद्यार्थियों को निराशा हुई है. आजसू छात्र संघ ने स्थानीय भाषा की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी विश्वविद्यालय प्रशासन को दी है. आजसू छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रभारी सह विवि छात्र संघ के पूर्व सचिव विशाल महतो ने कहा कि जल्द ही बैठक में आंदोलन की रणनीति तय करेंगे. बता दें कि बीबीएमकेयू में कुड़माली, खोरठा और संथाली की पढ़ाई शुरू कराने की मांग लंबे समय से की जा रही थी.

Leave a Comment