Search

 
 
 

धनबाद : गुरुद्वारा के सामने दरवाजा खोले जाने का विरोध, पुलिस से शिकायत

 
Maithon : कुमारधुबी गुरुद्वारा से सटा दरवाजा गोराई परिवार द्वारा खोल दिए जाने से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों में आक्रोश है. इसका विरोध करते हुए कमेटी के सदस्यों ने 28 जून बुधवार को कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत की है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. सीओ को रिपोर्ट भेजने की बात कही गई. कमेटी के सदस्य निम्मा सिंह ने कहा कि गुरुद्वारा गोराई परिवार द्वारा पूर्व में खिड़की खोली गई थी, जिसका कमेटी ने विरोध नहीं किया था, लेकिन अब गुरुद्वारा की ओर दरवाजा भी खोल दिया गया है. कमेटी इसका पुरजोर विरोध करती है. कमेटी सदस्यों द्वारा गोराई परिवार को परेशान करने की मंशा नहीं है. इधर, गोराई परिवार ने जांच के दौरान पुलिस से कहा कि खुद की जमीन पर दरवाजा खोला है. किसी की धार्मिक भावना को आहत करना उनका मकसद नहीं है. कमेटी चाहे तो अपनी जमीन पर दीवार उठा दे मुझे कोई आपत्ति नहीं है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dinesh-dhari-who-went-to-commit-suicide-in-delhi-to-save-kusunda-pond-arrested/">धनबाद

: कुसुंडा तालाब को बचाने के लिए दिल्ली में आत्मदाह करने गए दिनेश धारी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही