Search

 
 
 

धनबाद : सिंदरी के डोमगढ़, मनोहरटांड़, एसएल टू को लीज से बाहर करने का विरोध

 

22 अगस्त को एफसीआई प्रबंधन को ज्ञापन सौंपेंगे क्षेत्र के लोग

Sindri : एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन के एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट में डोमगढ़, मनोहरटांड़ और एसएल टू क्षेत्र को लीज से बाहर किए जाने का क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया है. सिंदरी के डोमगढ़ में राइजिंग कल्ब में 20 अगस्त रविवार की शाम लोगों ने बैठक कर रणनीति बनाई. बैठक में मंगलवार को एफसीआईएल सिंदरी प्रबंधन को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. वक्ताओं ने डोमगढ़, मनोहरटांड़ और एसएल टू व टासरा बस्ती के लोग घबराने की जरूरत नहीं है. किसी को भी बेघर नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ एकजुटता दिखाने की अपील की. प्रबंधन के निर्णय के खिलाफ उक्त क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने के लिए 21 अगस्त सोमवार से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. बैठक में कमलदेव सिंह, विदेशी सिंह, दिलीप मिश्रा, डीएन सिंह, धीरज सिंह, करीमन पाण्डेय, विजय पाण्डेय, रवि सिंह, एस द्विवेदी, शिवलाल साह, राजू सिंह, शशि सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-security-team-of-ccl-seized-stolen-scrap-iron-and-old-machine/">बेरमो

: सीसीएल की सुरक्षा टीम ने चोरी का स्क्रैप लोहा व पुरानी मशीन किया जब्त wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही