Search

 
 
 

धनबाद: आरएस मोर कॉलेज में इंटर का नामांकन बंद किए जाने का विरोध

 
Govindpur : आरएस मोर कॉलेज में इंटर का नामांकन बंद किए जाने के विरोध में छात्र नेता गोबिंद राय के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान में भारी संख्या में छात्र एवं छात्राओं ने हस्ताक्षर किया व निर्णय पर विरोध जताया. हस्ताक्षर अभियान में जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी,छात्र नेता गोबिंद राय,पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष साहेब अंसारी, बड़ा नावाटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनीश अंसारी,राजा अंसारी,सद्दाम अंसारी, गोबिंद महतो, तालेश्वर साव, रतनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिहिर मंडल आदि शामिल थे. छात्र नेता गोबिंद राय ने कहा कि इंटर का नामांकन बंद होने से आस पास के छात्र एवं छात्राओं को भारी परेशानी हो रही है. उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के अंगीभूत डिग्री कॉलेजों के इंटरमीडियट सेक्शन में 5000 से अधिक अनुबंध शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी कार्यरत हैं,जिनमें कई छात्रों की उम्र सीमा अधिक है. सभी एक झटके में बेरोजगार होकर सड़क पर आ जाएंगे. प्लस 2 में समाज शास्त्र,राजनीतिक विज्ञान,दर्शन शास्त्र, उर्दू, बंगाल, मनोविज्ञान, गृह विज्ञान क्षेत्रीय भाषा आदि कई विषयों में शिक्षक का पद सृजित नही है. प्लस 2 विद्यालयों में लैब लाइब्रेरी की बिल्कुल भी सुविधा नहीं है.ऐसे में छात्रों का भविष्य अंधकार की ओर जा रहा है. जिला परिषद सदस्य सोहराब अंसारी ने कहा कि छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही