Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की ओर से 10 जनवरी मंगलवार को 5 सूत्री मांगो को लेकर रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया गया. नेतृत्व श्रीमती डोरा मंडल ने किया. धरना में शामिल वक्ताओं ने कहा कि झारखंड राज्य के बनने के पहले सभी विद्यालयों में बांग्ला भाषा का पठन पाठन होता था. यहां तक कि जमीनी खतियान भी बांग्ला भाषा में लिखे जाते थे. परंतु अब इस भाषा के साथ भेद भाव किया जा रहा है. वक्ताओं ने सभी सरकारी विद्यालयों में बांग्ला भाषा की पढ़ाई, शिक्षकों, कर्मचारियों की नियुक्ति, निःशुल्क पुस्तक देने, शहीद श्यामल चक्रवर्ती को शहीद का दर्जा देते हुए राष्ट्रीय सम्मान की अनुसंसा करने तथा पूर्व सांसद ए के राय की हीरापुर पानी टंकी के सामने मूर्ति की स्थापना के लिए जमीन देने की मांग की. धरना में बेंगू ठाकुर कल्याण भट्टाचार्य सुसोभन चक्रवर्ती कल्याण राय सहित बडी संख्या में बांग्ला भाषा भाषी शामिल हुए. [wpse_comments_template]
धनबाद : बांग्ला भाषा की उपेक्षा के खिलाफ दिया धरना
Last Updated: Jan 10, 2023 12:00 AM (IST)