Search

 
 
 

धनबाद : पाइपलाइन की मरम्मत करने आए झमाड़ा कर्मियों का किया विरोध

 

मरम्मत के बहाने परेशान करने का आरोप, अधिकारियों के आश्वासन पर काम शुरू

jharia : झरिया थाना क्षेत्र के हामिद नगर सब्जीबागान में मंगलवार 25 जुलाई की दोपहर पाइपलाइन के लीकेज की मरम्मत करने गए झमाड़ा कर्मचारियों का स्थानीय लोगों ने विरोध किया. बड़ी संख्या में लोगों ने मरम्मत कार्य को रोक दिया. मामला बढ़ता देख पाइपलाइन की मरम्मत करने आए कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी. आश्वासन के बाद मरम्मत का काम शुरू हो सका. स्थानीय लोगों का कहना था कि यहां कई वर्षों से पानी भरते हैं. लगभग तीन हजार से भी ज्यादा लोग इस पाइपलाइन पर ही निर्भर हैं. परंतु सोची समझृसाजिश के तहत पाइपलाइन लीकेज मरम्मत के बहाने हमें परेशान किया जा रहा है. इस पूरे मामले पर झमाड़ा के अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पूरे झरिया शहर में पाइपलाइन लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा है. जहां भी लीकेज की सूचना मिलती है, वहां मरम्मत की जाती है. आज भी सब्जीबागान कर्मचारी मरम्मत करने पहुंचे थे. कुछ लोगों ने उसका विरोध किया है. इस मामले की पूरी जानकारी जिले के वरीय अधिकारियों को दी जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही