Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीवीसी के पेंशन सिस्टम प्रोसेसिंग सेंटर को हस्तांतरित करने का विरोध

Maithon : डीवीसी इम्प्लाइज एवं पेंशनर्स के द्वारा 10 जून शनिवार को मैथन स्टेशन क्लब में ऑल वैली कन्वेंशन आयोजित किया गया. कन्वेंशन में डीवीसी के पेंशन सिस्टम को सेंट्रलाइज्ड पेंशन प्रोसेसिंग सेंटर को हस्तातंरण करने एवं डीवीसी एक्ट 1948 में संशोधन कर निजीकरण करने की साजिश का विरोध किया गया. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 जून को दामोदर घाटी निगम की तमाम परियोजनाओं में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा और सात जुलाई को डीवीसी मुख्यालय कोलकाता एवं फील्ड हेड क्वार्टर मैथन में डीवीसी के स्थापना दिवस पर भूख हड़ताल की जाएगी. इस कन्वेंशन में डीवीसी पेंशनर्स फेडरेशन के चेयरमैन एवं महामंत्री स्वपन महंता, डीवीसी संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के संयोयक जीवन इईच, डीवीसी श्रमिक यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष समीर बाइन, महामंत्री अभिजीत राय, कर्मचारी संघ के महामंत्री सुब्रतो मिश्रा, स्टाफ एसोसिएशन के महामंत्री तापस कुंडू, हिंद मजदूर किसान यूनियन के महामंत्री सुदीप मुखर्जी के अलावा जी राम, निशीथ मुखर्जी, राजू मुखर्जी, धर्मदेव सिंह, सुधीर पांडेय, एसके घोष, नवेंदु चक्रवर्ती, मदन मेहता, सुमन झा सहित डीवीसी की परियोजनाओं से 212 प्रतिनिधि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही