Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर कालीमाटी व मेहताडीह खदानों को बंद कर किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
मोटर जल जाने से कॉलोनी में तीन माह से ठप है जलापूर्ति, प्रबंधन सिर्फ दे रहा कोरा आश्वासन Nirsa : बीसीकेयू के बैनर तले काटावन कॉलोनी के लोगों ने पेयजलापूर्ति की मांग को लेकर बुधवार 27 सितंबर को कालीमाटी व मेहताडीह दोनों खदानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन किया. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अमित मुखर्जी ने कहा कि जब तक आवासों में पानी नहीं दिया जाएगा, कोलियरी का चक्का जाम रहेगा. काफी देर के बाद अभिकर्ता अवांग एरिया सिविल इंजीनियरिंग से वार्ता कर टैंकर से पानी सप्लाई करने की बात कही गई. साथ ही ठेकेदार द्वारा पंप मोटर को लगाकर गुरुवार से पाइप लाइन से जलापूर्ति करने का आश्वासन दिया गया. आश्वासन मिलने के बाद कॉलोनीवासी शांत हुए और आंदोलन समाप्त किया. गौरतलब है कि मोटर जल जाने से पिछले तीन माह से कॉलोनी में पेयजलापूर्ति ठप है. कॉलोनीवासियो ने कई बार प्रबंधन को मौखिक व लिखित आवेदन देकर मोटर दुरुस्त करवाकर जलापूर्ति बहाल करने का आग्रह किया. लेकिन प्रबंधन हर बार आश्वासन का घूंट पिलाता रहा. थक हारकर कॉलोनीवासियो ने बुधवार को आंदोलन का रास्ता अख्तियार किया. आंदोलन में डी माणिक पुरी, प्रेम भुइया, शिबू महतो, बुद्धिराम, सुबल तिवारी, मुकेश ठाकुर, जादू बाउरी, परेश माझी, मदन बाउरी, सुकल मरांडी, देवेन्द्र ठाकुर, छोटा बास्की के अलावा काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-saraswati-vidya-mandir-sinidih-honored-medal-winners/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह ने पदक विजेताओं को किया सम्मानित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही