Search

 
 
 

धनबाद : जनप्रतिनिधियों का धरना जारी, बीडीओ पर जमकर निकाली भड़ास

 
Topchanchi : तोपचांयी बीडीओ के खिलाफ प्रखंड मुखिया संघ का बेमियादी धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना में जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ फणीश्वर रजवार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली. मुखियाओं ने कहा कि रजवार अपने तानाशाही रवैए से बाज नहीं आ रहे हैं. जदयू झारखंड प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह ने कहा कि दल विशेष के इशारे पर काम कर रहे बीडीओ की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी. ग्रामसभा से पारित अबुआ आवास योजना के लाभुकों की सूची कूड़ेदान में फेंक कर मनमाने तरीके से सूची बनाई गई है. उन्होंने रजवार को अपनी कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी. प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण वर्णवाल ने कहा कि बीडीओ अपनी कार्यशैली बदलें. बीडीओगिरी अपने कार्यालय में दिखाएं, पंचायत में नहीं. जिला परिषद सदस्य विकास महतो ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. इसकी वजह से जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतर नहीं पा रही हैं. समाजसेवी गोपाल पाण्डेय ने भी विचार व्यक्त किए. मौके पर मुखिया द्वारिका महतो, सीताराम महतो, सरवर खान, कपिल सिंह, अजमत अंसारी, जाबिर अंसारी, दयानंद प्रमाणिक आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/the-corrupt-become-corruption-free-as-soon-as-they-join-bjp/">भाजपा

में जाते ही भ्रष्टाचारी हो जाते हैं दूध के धुले- वृंदा करात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही